गौकशी पर रोक लगाने के लिए बने टास्क फोर्स: विनोद चमोली

Oplus_131072

प्रदेश में गौकशी की   वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है,आयदिन किसी न किसी क्षेत्र से इस तरह के मामले देखने को मिल रहे है जिसके लिए प्रदेश में कई संगठन भी लगातार आवाज उठा रहे है,ऐसा हो एक मामला संज्ञान में आया है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और मौके पर स्थानीय विधायक द्वारा जाकर मामले में कठोर कार्यवाही होने का भरोसा दिला कर लोगों को शांत कराया गया।

इस मामले को लेकर भाजपा  विधायक विनोद चमोली का  कहना है कि उनकी इस संबंध में सीएम धामी और एसएसपी अजय सिंह से बात हुई है और उन्होंने गोकशी पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल टाक्स फोर्स बनाने को कहा है,जिससे इस तरह के मामलो कि पुनरावृति न हो।

ये भी पढ़ें:  हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराज कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *