राहुल गांधी के देहरादून दौरे से पहले बड़ा हादसा ,लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

देहरादून |कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शुक्रवार को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा हो गया।सनातन धर्म इंटर कालेज बन्नू रेसकोर्स में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता की मौत हो गई।

इससे पहले गंभीर रूप से घायल मेहता को सीएमआइ अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के न्यूरो सर्जन डा. महेश कुड़ियाल ने उनके निधन की पुष्टि की। अमर सिंह मेहता महानगर महामंत्री आलोक मेहता के पिता हैं।

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है ।यह भी देखा जा रहा है कि मंच और पंडाल की तैयारियों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं।

ये भी पढ़ें:  श्रावणी मेले का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शुक्रवार शाम बन्नू स्कूल मैदान में प्रस्तावित है। हादसे के बाद कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *