करवा चौथ पर मौसम ने ली करवट – केदार-बदरी में बर्फबारी, 10 जिलों में अलर्ट!

उत्तराखंड में करवाचौथ पर मौसम का मिजाज बदल गया। केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी हुई है। जिससे धाम में मौसम काफी ठंडा हो गया है। राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं ऋषिकेश, पौड़ी, श्रीनगर और कोटद्वार में बारिश हुई।

मौसम विभाग ने गुरुवार को आंशिक बादलों के बीच प्रदेश के दस जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई थी। इससे तापमान में गिरावट आने और मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं

मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। नैनीताल समेत इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के समापन पर की प्रेस वार्ता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *