UP CM योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन !

पौड़ी गढ़वाल:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृ शोक हुआ है. उनकी माता सावित्री देवी का आज निधन हो गया है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का नाम सावित्री देवी था. वे एक गृहिणी थीं और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रहती थीं. बीते महीनों में उनका स्वास्थ्य कई बार खराब हुआ था. तब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने अस्पताल भी पहुंचे थे.

अधिक उम्र के चलते उनको कुछ दिक्कतें अक्सर होती रहती थीं. 14 मई 2024 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश में भी भर्ती कराया गया था. तब सावित्री देवी जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती थीं. तब योगी आदित्यनाथ मां का हालचाल लेने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे.यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में करीब 6 साल पहले साल 2020 में निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट , इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *