रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की आज हुई आखिरी बैठक , 9 नवंबर को लागू होगा “यूसीसी” !

Oplus_131072

देहरादून |उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की कवायद लगभग पूरी हो चुकी है । उत्तराखंड विधानसभा ने 7 फरवरी को यूनिफॉर्म सिविल कोड को विधानसभा से पारित किया था जिसके बाद यूसीसी के लिए बनाई गई विशेषज्ञ कमिटी नियमावली व पोर्टल पर काम कर रही थी।  वहीं अब ये बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नाै नवंबर को लागू होगा। इसको लेकर आज रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की आखिरी बैठक हुई।

सूत्रों के हवाले से सामने आया कि इसकी नियमावली बनकर तैयार हो गई है। यह एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री धामी को नियमावली सौंप दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

बता दें कि हाल ही में सीएम ने घोषणा की थी कि यूसीसी को नाै नवंबर को लागू किया जाएगा। लेकिन कमेटी का काम पूरा न होने के चलते यह पूरा होता नहीं दिख रहा था।

आज  रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की बैठक में नियमावली पूरी होने की बात सामने आई है। जिससे कहा जा रहा है कि यूसीसी नाै नवंबर को ही लागू किया जाएगा। इसके बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *