यूपी के गाजियाबाद में क्रोसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक बार फिर खाद्य पदार्थ में मूत्र मिलाने का मामला सामने आया है।अबकी बार मामला घर पर नौकरानी को लेकर है जो रसोई में अपने पेशाब से खाना बनाती थी। दंपत्तियों को जब शक हुआ तो उन्होंने चुपचाप किचन में कैमरा रख दिया जिससे गंदी करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई । रियल एस्टेट कारोबारी जो थाना क्रोसिंग रिपब्लिक में रहता है।उसने अपने घर करीब 8 साल से रीना पत्नी प्रमोद कुमार नामक नौकरानी रख रखी थी।जो घर पर मेड थी।और घर का सारा काम करती है।
वहीं, सोमवार को घरेलू सहायिका खाने के बर्तन में पेशाब मिलाते हुए कैद हो गई। पीड़ित स्वजन ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कारोबारी का कहना है कि परिजन कई दिनों से लीवर की बीमारी से परेशान हैं। इलाज कराने पर भी कोई समाधान नहीं निकला तो उन्होंने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया।उड़ार, पुलिस ने आरोपित घरेलू सहायिका को पकड़ लिया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने अमानवीय कृत्य करने से मना किया है। हालांकि, पुलिस ने जब उसे वीडियो दिखाया तो वह चुप हो गई।
