Big Breaking: यूसीसी को लेकर कल सचिवालय में होगी बड़ी बैठक , सीएम धामी को सौंपी जाएगी यूसीसी की नियमावली !

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की नियमावली 18 अक्तूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी जाएगी। उसी दिन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी बुलाई गई है। नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति की अंतिम बैठक के बाद नियमावली को प्रकाशन के लिए भेजा गया था, जो प्रिंट होकर आ गई है।

समिति ने इसका ड्राफ्ट सौंपने के लिए समय मांगा था। सीएम ने 18 अक्तूबर का समय दिया। उसी दिन मुख्यमंत्री की ओर से यूसीसी पर विशेष समिति के साथ बैठक भी बुलाई गई है। समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि बैठक का एजेंडा अभी मिला नहीं है।

 

ये भी पढ़ें:  हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराज कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

नियमावली का कार्य पूरा होने के बाद प्रकाशन के लिए भेजा गया था, जिसे 18 अक्तूबर को सीएम को सौंपा जाएगा। नियमों के साथ उसकी वेबसाइट और मोबाइल एप का काम भी लगभग पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *