नई दिल्ली | देश के प्रचलित एवं प्रमुख प्रकाशकों में से एक दिशा पब्लिकेशन ने जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ‘शॉर्टकट्स सीरीज़’ लॉन्च की है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की स्पीड, एक्यूरेसी और प्रश्न हल करने की क्षमता को बेहतर बनाना हैजेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित होनी है। ऐसे में छात्र अंतिम चरण की तैयारी में जुटे हैं, जहां वे रिवीजन, मॉक टेस्ट और एग्जाम स्ट्रेटेजी पर ध्यान दे रहे हैं। इस दौर में दिशा पब्लिकेशन की यह नई सीरीज़ “ऑथेंटिक शॉर्टकट्स”- टिप्स एंड ट्रिक्स इन फिजिक्स ,केमिस्ट्री एंड मैथमेटिक्स फॉर जेईई मैन्स , एडवांस एंड के.वी.पी.वाई छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
दिशा पब्लिकेशन के निदेशक अविनाश अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतिम चरण की तैयारी बेहद अहम होती है। इसी समय छात्रों की स्पीड, एक्यूरेसी और प्रश्न हल करने की क्षमता उनकी सफलता तय करती है। कई छात्र अच्छी तैयारी के बावजूद परीक्षा में उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाते। यह सीरीज़ उन्हें कम समय में सही तरीके से प्रश्न हल करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने में मदद करेगी।
इस सीरीज़ की प्रत्येक पुस्तक में चैप्टरवाईस महत्वपूर्ण सूत्रों और कॉन्सेप्ट्स का संक्षिप्त रिवीजन दिया गया है। साथ ही 250 से 350 से अधिक शॉर्टकट्स और टिप्स के माध्यम से कठिन प्रश्नों को आसान बनाने का प्रयास किया गया है। इसमें अभ्यास प्रश्नों के जेईई पैटर्न और पिछले वर्षों के प्रश्नों पर आधारित हल और उदाहरण भी शामिल हैं, जो टाइम मैनेजमेंट और एक्यूरेसी बढ़ाने में सहायक होंगे।
हर वर्ष करीब 12 लाख छात्र जेईई मेन परीक्षा में शामिल होते हैं, जिससे कम्पटीशन लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में केवल कॉन्सेप्ट्स की समझ ही नहीं, बल्कि कम समय में सही उत्तर देने की क्षमता भी सफलता के लिए जरूरी हो गई है।
दिशा पब्लिकेशन के पास स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 800 से अधिक पुस्तकों का संग्रह है। यह नई शॉर्टकट्स सीरीज़ छात्रों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।
तीन पुस्तकों वाली यह सीरीज़ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के लिए उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 1018 रुपये है, जबकि वेबसाइट पर इसे 590 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह किताबें प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं।
दिशा पब्लिकेशन के बारे में:
साल 2003 में स्थापित दिशा पब्लिकेशन स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रमुख प्रकाशन संस्थानों में से एक है। यह जेईई, नीट, यूपीएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं के लिए 800 से अधिक किताबें प्रकाशित करता है। इन पुस्तकों को विशेषज्ञों और शिक्षकों के सहयोग से तैयार किया जाता है, ताकि वे बदलते परीक्षा पैटर्न और छात्रों की जरूरतों के अनुरूप हों।दिशा की किताबें देशभर में लाखों छात्रों द्वारा उपयोग की जाती हैं और अपनी परीक्षा-केंद्रित शैली के लिए जानी जाती हैं।
