गंगोत्री धाम के बाद अब मां यमुना के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा हो गई है । 30 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे अक्षय तिथि के उपलक्ष पर11:55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे । यमुनोत्री पुरोहितों द्वारा आज यमुना जयंती पर ये घोषणा की गई है।
बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र में सुबह साढ़े दस बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी दिन उत्तरकाशी जिले में स्थित एक अन्य धाम यमुनोत्री के कपाट भी खोले जाएंगे और इसके साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।
