Big breaking : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज , यूसीसी समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर !

 

 

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी बैठक

 

सचिवालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी बैठक

 

इससे पहले 11 सितंबर को धामी मंत्रिमंडल की बैठक होनी थी, लेकिन किसी कारणों ने बैठक को किया गया था कैंसिल

 

इसके बाद 21 सितंबर की रात को आनन-फानन में कैबिनेट बैठक बुलाई गई, जिसमें कुछ ही प्रस्तावों पर लगी थी मुहर

 

ऐसे में करीब एक महीने के बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है

 

जिसमें दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

 

मलिन बस्तियों पर अध्यादेश ला सकती है सरकार

 

यूसीसी लागू करने की रणनीतियों पर की जा सकती है चर्चा

 

पुराने बाजारों को नए सिरे से विकसित करने के लिए री-डेवलपमेंट नीति संबंधित प्रस्ताव पर भी लग सकती है मुहर

 

 

प्रदेश की एकल महिलाओं के लिए “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना” संचालित करने की तैयारी , मंत्रिमंडल द्वारा चर्चा के बाद किया जा सकता है पारित

 

प्रदेश के तदर्थ और संविदा कर्मचारी को विनियमित किए जाने संबंधित कट ऑफ डेट पर मंत्रिमंडल की लग सकती है मुहर

 

 

शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली धनराशि को 10 लाख से बढ़कर 50 लाख करने संबंधित प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा जा सकता है.

 

उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर ही उत्तराखंड सरकार राजकीय कर्मचारी या पेंशनभोगियों की अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटी को पारिवारिक पेंशन देने का लिया जा सकता है निर्णय

 

अतिथि शिक्षकों के मानदेय को बढ़ाने संबंधित प्रस्ताव, स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना

 

प्रदेश की सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के 123 सीजनल मृतक कार्मिकों के आश्रितों को नौकरी दिए जाने संबंधित प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

 

 

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई करने वाले डॉक्टर्स, दो साल तक दूसरे राज्यों में नही कर सकेंगे नौकरी इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना

 

देहरादून में फोरेंसिक साइंस एक्सपोर्ट की तैनाती संबंधित प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर लग सकती

 

इसके अलावा, शिक्षा, खेल, आयुर्वेद, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों से संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *