मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपने खेत में पैदा हुए चावलों का एक कट्टा भेंट किया। सीएम ने खुद हरीश रावत के आवास जाकर उन्हें चावल भेंट किए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मौजूदा मुख्यमंत्री ने भला पूर्व मुख्यमंत्री को चावल क्यों भेंट किए? दरअसल यह भेंट छह माह पुराने सियासी तंज का जवाब है। दरअसल सीएम धामी ने इन चावलों की खेती खुद की है और हल भी खुद ही चलाया था जिसपर तब हरीश रावत ने तंज कसा था।
मामला बीते साल का है जब खटीमा प्रवास के दौरान अपने गांव नगलातराई में धामी ने खुद खेत में हल जोता था और हरीश रावत ने उनकी किसानी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सीएम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नकल कर रहे हैं। इसपर धामी ने कहा था कि जब फसल तैयार हो जाएगी तो पूर्व सीएम को भी जरूर दी जाएगी। अब सीएम ने बीते साल किए वायदे को पूरा कर लिया है।
इसपर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हंसते हुए कहा कि मैने एक व्यंग किया था जिसका जवाब लंबे समय बाद मुख्यमंत्री ने चावल का कट्टा देकर दिया है । इस शिष्टाचार में व्यंग का जवाब भी छुपा हुआ है
वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं के द्वारा उत्पादित चावल का कट्टा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भेंट किया है जो कि इनको बड़ा हृदय है । जब मुख्यमंत्री खेत में हल चला रहे थे तब सोशल मीडिया में हरीश रावत सहित कई कांग्रेस के लोगों ने टिप्पणी की थी । मुख्यमंत्री जमीन से जुड़े व्यक्ति है ओर उन्होंने चावल भेंट कर विशाल हृदय का परिचय है
