नकली बंदूक लेकर चढ़ा कंधे पर, लैंडिंग हुई सीधे जेल में, ऋषिकेश क्षेत्र में रैली के दौरान नकली बंदूक लहराकर रौब झाड़ने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमे ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चुनावी विजय जुलूस में एक युवक हाथों में बंदूक लहराते हुए नाचते हुए दिखाई दे रहा था, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के संबंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए जानकारी एकत्रित की गई तो उक्त वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान मनीष राजभर पुत्र विजय कुमार राजभर निवासी गली न0 12, वीरपुर खुर्द, नेहरुग्राम, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 20 वर्ष के रुप मे हुई।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री

जिस पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि वीडियो में दिख रही बंदूक नकली लकडी की बन्दूक (खिलौना) है, जिसे उसके द्वारा बाजार से खरीदा गया था तथा रैली के दौरान उसे पकड़ कर वह नाच रहा था। पुलिस जांच में भी वीडियो में दिख रही बन्दूक को चैक करने पर उक्त बन्दूक खिलौने वाली बंदूक निकली।

चूंकि उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की शान्ति व्यवस्था बिगाडने की कोशिश की गयी, जिस पर उक्त व्यक्ति को तत्काल धारा 170(1) BNSS में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- मनीष राजभर पुत्र विजय कुमार राजभर निवासी गली न0 12, वीरपुर खुर्द, नेहरुग्राम, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष

पुलिस टीम

1- उ0नि0 कविन्द्र राणा
2- कानि0 सुमित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *