भैया दूज पर मायके लौटेंगी मां यमुना! इस शुभ मुहूर्त में बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

xr:d:DAF7huOJHf8:7,j:5538721616842099974,t:24022707

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधामों में से एक यमुनोत्री धाम के शीतकालीन कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय हो गया है। यमुनोत्री धाम के कपाट इस साल 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

विजयदशमी के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचांग गणना और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निकाला गया।

मंदिर समिति के अनुसार, कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 28 मिनट तय किया गया है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  इस दिन बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट ! तारीख का हुआ ऐलान, नोट कर लें ये शुभ मुहूर्त

मान्यता है कि भैया दूज के दिन ही यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होते हैं। शीतकाल में धाम के बर्फ से ढक जाने के कारण यहां मां यमुना की शीतकालीन पूजा खरसाली गांव में की जाती है। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली के लिए रवाना होगी, जहां अगले छह माह तक श्रद्धालु मां यमुना के शीतकालीन दर्शन कर सकेंगे।

कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के साथ ही धाम में आखिरी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *