श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम के पूजाओं की आन लाइन बुकिंग शुरू

देहरादून। आगामी यात्राकाल के लिए श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में होनेवाली पूजाओं की आन लाईन बुकिंग गुरूवार से मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in पर शुरू हो गयी है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने यह जानकारी दी है।

 मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट दो  मई को खुल रहे है। तीर्थयात्री मंदिर समिति की वेबसाइट से श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में होनेवाली प्रातःकालीन, सांयकालीन, तथा लंबी अवधि की पूजाओं की बुकिंग 30 जून की अवधि तक के लिए बुक कर सकते है। पूजाओं हेतु शुल्क पूर्व की भांति रखा गया है। उसमें कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गयी है।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम की पूजाओं में अभिषेक, महाभिषेक पूजा, वेदपाठ, गीता पाठ, विष्णुसहस्त्रनाम पूजा, चांदी आरती, स्वर्ण आरती, गीत गोविंद पाठ शयन आरती शामिल है। इसी तरह भगवान केदारनाथ की पूआओं में रुद्राभिषेक पूजा, लघु रूद्राभिषेक महामृत्युंजय पाठ, षोडशोपचार पूजा,  शायं कालीन आरती आदि शामिल है। बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम की आनलाइन पूजाओं के निर्धारित रेट मंदिर समिति की वेबसाइट पर देखे जा सकते है। मंदिर समिति द्वारा पूजाओं की बुकिंग शुरू करते श्रद्धालुओं ने वेबसाइट पर संपर्क शुरू कर दिया है। वेबसाइट पर अभी तक 93 पूजाएं आनलाइन बुक हुई है। श्री बदरीनाथ हेतु कुल 32महाभिषेक तथा अभिषेक पूजा तथा केदारनाथ हेतु 61 षोडशोपचार पूजा बुक हुई है। इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत के अनुसार बदरीनाथ धाम के लये तीस फीसदी तथा केदारनाथ के लिएबीस फीसदी पूजाये आनलाइन बुक हो रही है।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *