हरिद्वार के नए डीएम बने IAS मयूर दीक्षित, टिहरी DM बनीं IAS नीतिका खण्डेलवाल

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक सेवा में एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।  IAS मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

वहीं साल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी नीतिका खंडेलवाल को टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आईएएस नीतिका को निदेशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *