उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित तौर पर नाम उछाले जाने के मामले में भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने प्रथम दृष्टया आरोपों को मानहानि का मामला मानते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) समेत अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स को दुष्यंत कुमार गौतम से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट ने यह भी साफ किया कि अगर आगे भी दुष्यंत गौतम का नाम इस मामले से जोड़कर उछाला गया तो संबंधित पक्षों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.वहीं कोर्ट के फैसले के बाद दुष्यंत कुमार गौतम का पहला बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते ।
दुष्यंत कुमार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कंटेंट हटाने के आदेश
