हल्द्वानी में बड़ी वारदात : भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पार्षद अमित बिष्ट ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

हल्द्वानी शहर में एक बार फिर गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा के पार्षद एवं संगठन में पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जज फार्म निवासी युवक नितिन लोहनी पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है,गोली किन कारणों से मारी इसके बारे में पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें:  हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराज कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

पूर्व में भी इस पार्षद का कई बार हो चुका है विवाद। लोगों से अक्सर करता था मारपीट। हत्या का कारण कुछ दिन पूर्व हुई लड़ाई बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *