देहरादून में बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ओर युवाओं के बीच हुई झड़प

Oplus_16908288

देहरादून | आज  उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने “युवा आक्रोश, भीषण महारैली” के माध्यम से सचिवालय कूच किया। उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से ही युवा परेड ग्राउंड में उमड़ने लगे थे। उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में युवाओं ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। युवाओं को सचिवालय के निकट रोकने के बाद युवाओं की पुलिस के साथ जबरदस्त धक्कामुक्की के बाद युवाओं ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन को कठघरे में खड़ा करते हुए नए विज्ञापन जारी करने की मांग की।

युवाओं की प्रमुख मांगों में JE/AE भर्ती परीक्षा का विज्ञापन तत्काल जारी करने, मुख्यमंत्री की घोषणानुसार फॉरेस्ट गार्ड के लगभग 1000 पदों पर तत्काल भर्ती विज्ञापन जारी करने, सहायक लेखाकार, स्केलर, कनिष्ठ सहायक, पुरुष एवं महिला कांस्टेबल, पुलिस दरोगा(SI), वन दरोगा, आबकारी दारोगा, वंदी रक्षक, आबकारी सिपाही,परिवर्तन सिपाही, सचिवालय रक्षक के पदों पर तत्काल विज्ञापन जारी करने की मांग की। उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि लोक सेवा आयोग RO-ARO, JE-AE, EO, APS, ASO आदि भर्ती परीक्षाओं को सम्मिलित करते हुए तत्काल परीक्षा कैलेंडर जारी करे तथा इसके साथ ही UJVNL, UPCL , TG2, पिटकुल एवं ड्राफ्टमैन का भर्ती विज्ञापन भी तत्काल जारी करे। उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि लोक सेवा आयोग एवं अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करते समय समस्त सम्मलित अभ्यार्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं तथा न्यायालय के आदेशानुसार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में शेष चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति प्रदान नहीं की जा रही है इसके साथ ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जारी किये गए अपने ही कैलेंडर के अनुरूप विज्ञापन प्रकाशित तथा परीक्षाएं आयोजित नहीं करा पा रहे हैं। युवाओं के सचिवालय के निकट जोरदार प्रदर्शन करने के पश्चात राम कंडवाल के नेतृत्व में युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर सचिव कार्मिक से मुलाकात कर अपना 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसपर अपर सचिव कार्मिक ने संबंधित आयोगों से दूरभाष पर वार्ता कर यथाशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन युवाओं को दिया। अपर सचिव कार्मिक ने युवाओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए अतिशीघ्र निश्चित समय सीमा के अन्तर्गत कार्यवाही एवं जवाबदेही तय करने का आश्वासन भी युवाओं को दिया है जिसके पश्चात युवाओं ने अपना प्रदर्शन स्थगित किया है। उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि यदि यथाशीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो पुनः सड़को पर उतरने का कार्य किया जाएगा तथा दोनों ही संबंधित आयोगों में तालाबंदी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का किया भूमि पूजन और शिलान्यास !

इस मौके पर उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रदेश संयोजक सुशील कैन्तुरा, सचिव सजेंद्र कठेत, सह-संयोजक जसपाल चौहान, विशाल चौहान, बिट्टू वर्मा, नितिन तोमर, सचिन पुरोहित , पंकज तिवारी, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *