देहरादून | उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। संगठन को मजबूत करने के साथ अब पार्टी ने मीडिया और संचार तंत्र को भी चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तराखंड के लिए पांच नेताओं को मीडिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
AICC की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, पंखुड़ी पाठक को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ चार अन्य नेताओं को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इनमें प्रकाश मीणा, अरुण अग्रवाल, रितु चौधरी और आदित्य गर्ग शामिल हैं। पार्टी की ओर से इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा

1. सुश्री पंखुड़ी पाठक — नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर
2. श्री प्रकाश मीणा — कोऑर्डिनेटर
3. श्री अरुण अग्रवाल — कोऑर्डिनेटर
4. सुश्री रितु चौधरी — कोऑर्डिनेटर
5. श्री आदित्य गर्ग — कोऑर्डिनेटर
AICC के निर्देशानुसार उक्त सभी पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ निकट समन्वय स्थापित करते हुए मीडिया एवं संचार से संबंधित गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करेंगे।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता एवं मीडिया तक पहुंचाने के लिए इन नियुक्तियों से प्रदेश कांग्रेस के मीडिया तंत्र को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी चुनाव में बेहतर समन्वय एवं प्रभावी मीडिया प्रबंधन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
