उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!
उत्तराखंड शासन ने तत्काल प्रभाव से 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
सबसे बड़े बदलाव:
1. नैनीताल के DM बदले –
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को हटाकर अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग और अपर सचिव-मुख्यमंत्री बनाया गया है।
2. अल्मोड़ा के DM भी बदले –
अल्मोड़ा के DM अंशुल सिंह को अब नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
3. अल्मोड़ा को मिली नई DM –
खेल एवं युवा कल्याण की निदेशक दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
अन्य बड़े तबादले:
– विनीत तोमर – प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम से उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार
– निधि यादव – अपर सचिव कृषि से अब अपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण, निदेशक-खेल, युवा कल्याण
– कृष्ण कुमार मिश्र – अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार
– वैभव गुप्ता – अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी, देहरादून
– पंकज कुमार उपाध्याय – अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार
– सीमा विश्वकर्मा – डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल
– सुधीर कुमार – डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा
सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
