कौलागढ़ गर्ल्स कॉलेज को मिला इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, विधायक सविता कपूर ने किया उद्घाटन

देहरादून |देहरादून के कौलागढ़ स्थित हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आज शिक्षा, खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आज दिनांक 23 सितंबर को कॉलेज परिसर में नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर द्वारा किया गया, इस कोर्ट के बनने से छात्राओं को खेल के क्षेत्र में नई उड़ान मिलेगी।

इसी के साथ विधायक ने दीप प्रज्वलित कर खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया।

इस प्रतियोगिता में सहसपुर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, छात्रों ने कनिष्ठ वर्गीय संस्कृत नाटक, समूहगान, श्लोक उच्चारण, आशुभाषण और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं खंड संयोजक शिवानी पेटवाल और डॉ गीता राम नौटियाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *