नई दिल्ली |बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंकिता भंडारी माता-पिता भटक रहे हैं. इसी क्रम में वे दोनों सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं. दरअसल, शुक्रवार को पीड़िता अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने सीबीआई के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की
दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान अंकिता के माता-पिता ने जांच से जुड़े अलग-अलग पहलुओं और महत्वपूर्ण बिंदुओं से अधिकारियों को अवगत कराया. परिवार ने सीबीआई के सीनियर अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा. माता-पिता का दर्द एक बार फिर छलक उठा, जिन्होंने अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की है.
सीबीआई ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
पीड़ित परिवार की बात को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनने के बाद सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पूर्ण आश्वासन दिया है. केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं का समुचित और कानूनी परीक्षण किया जाएगा. साथ ही, परिवार को भरोसा दिलाया गया है कि इस पूरे मामले की जांच पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि दोषियों को उनके किए की सही सजा मिल सके.
न्याय की आस में टकटकी लगाए बैठा है परिवार
अंकिता भंडारी का यह मामला देश भर में चर्चा का विषय रहा है और न्याय के लिए लगातार उठती आवाजों के बीच माता-पिता का सीबीआई मुख्यालय पहुंचना एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
