पति के दूसरे महिलाओं के साथ संबंध, पहली शादी की छुपाई बात, किया आत्पीड़न , मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी और बच्चों की सुरक्षाको लेकर गंभीर चिंता जताई है. मंत्री ने पति पर पहली शादी की बात छिपाने, दूसरी महिलाओं से संबंध रखने, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया

वीडियो जारी कर पति पर लगाया उत्पीड़न और धोखे से शादी करने का आरोप

मंत्री ने आरोप लगाया गया है कि उनके पति ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे शादी की। उनके मुताबिक, इस बात का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उनका यह भी आरोप है कि आरोपी ने सरकारी आवास में स्टाफ के समक्ष अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

विवादित ऑडियो में क्या है?

रेखा आर्या ने इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया है जिसने उन्हें अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने के लिए मजबूर किया। इस ऑडियो में एक महिला को वकालतनामा में दस्तखत करने और जेल जाने के लिए तैयार रहने को कहा जा रहा है।

‘उससे मेरा हिस्सा और बंटवारा हो रहा है, दस्तखत हो जाएंगे, फिर तुम देखना’

ऑडियो में कैबिनेट मंत्री के पति एक महिला से बात करते हुए कह रहे हैं, ”उससे (मंत्री से) से मेरा हिस्सा और बंटवारा हो रहा है। दस्तखत हो जाएंगे, फिर तुम देखना, हमारा हिसाब किताब हो तो हम मोर्चा लेंगे। तुम क्यों चिंता कर रही हो, वो रेखा का तगड़ा दुश्मन हो गया है। रेखा ने रिंकू के नाम FIR करा दी है। हम इसलिए नहीं करा रहे हमारा हिसाब किताब हो तो हम भी कराएंगे। हिसाब किताब होने दो, तुम इतनी संघर्ष करने वाली हो, घबरा जाती हो। हमें 25 लाख मिले, तुम्हें भेज दिए। हम तुम्हें मजबूत कर रहे हैं।”

‘रेखा सिर्फ 3-4 महीने की मंत्री’

इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में जिस महिला से बात हो रही है उसे समझाया जा रहा है कि रेखा आर्या पूरा जीवन मंत्री थोड़े ही रहेगी। वह बस तीन-चार महीने के लिए मंत्री हैं। वहीं, रेखा आर्य की शिकायत पर कैंट थाने में FIR दर्ज की गई है। मामले में 10 धाराओं और SC-ST एक्ट की तीन धाराओं का जिक्र किया गया है जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है।

मंत्री का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे SSP

हाई प्रोफाइल घटनाक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का स्वास्थ्य ख़राब हो गया था, उनको डालनवाला के कृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का स्वास्थ जानने के लिए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल कृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे। कैबिनेट मंत्री से हॉस्पिटल में मुलाक़ात करने के बाद एसएसपी डोभाल ने जानकारी दी कि अभी रेखा आर्या का स्वास्थ ठीक है। डॉक्टर्स ने बताया कि जब उनको हॉस्पिटल में लाया गया था तब उनका बीपी हाई था अभी डॉक्टर की देख रेख में उनका इलाज चल रहा है।

रेखा आर्य के साथ हुए घटना क्रम और दी गई तहरीर पर एसएसपी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। थाना कैंट में इस घटनाक्रम से सम्बन्धित तहरीर दी गई है। घटना से सम्बन्धित सभी साक्ष्य जुटाकर इस मामले की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *