मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के दौरे पर पहुंचे हुए थे। उस हेलिकॉप्टर में केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे शामिल थे। इसी दौरान उसके हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त और उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन देहरादून से हेलिकॉप्टर से ट्रेकिंग के लिए मुनस्यारी के मिलम जा रहे थे। खराब मौसम के कारण उनके हेलिकॉप्टर की एक खेत में इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इससे पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग सफल रही।

ये भी पढ़ें:  जन की बात’ से प्रेमनगर में विस्थापितों की रजिस्ट्री के समाधान का रास्ता निकलेगा : अभिनव थापर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *