वोट काटने पर भड़के पूर्व विधायक मनोज रावत,प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप !

देहरादून | उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की एसआईआर कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में उत्तराखंड में 13.85 लाख वोट काटकर निर्वाचन आयोग ने छोटे राज्य में बड़ी लूट की है। प्रीएसआईआर और एसआईआर प्रक्रिया में हुई वोट कटौती के असली आंकड़े को निर्वाचन आयोग सार्वजनिक नहीं कर पा रहा है।

फॉर्म-7 ऑटो जनरेटेड करने का मामला हो, बीजेपी कार्यकर्ताओं की फर्जी शिकायतों का संज्ञान लेना हो या फिर फर्जी शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाना, यह साबित करता है कि पात्र मतदाताओं के नाम काटने में निर्वाचन आयोग और बीजेपी की सांठगांठ रही है।

ये भी पढ़ें:  जन की बात’ से प्रेमनगर में विस्थापितों की रजिस्ट्री के समाधान का रास्ता निकलेगा : अभिनव थापर

कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि उत्तराखंड में 14 प्रतिशत मतदाताओं के नाम काटे जाना वोट चोरी की बड़ी वारदात है। जिसको लेकर पार्टी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बीएलओ की सजगता से निर्वाचन आयोग के मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। जिस कारण उत्तराखंड के ज्यादातर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल हो पाए। उन्होंने आगामी समय में फार्म-6 के द्वारा नए मतदाताओं को जोड़े जाने की प्रक्रिया को भी असंगत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *