कल हरिद्वार में होगा स्वर्गीय बीसी खंडूरी का अंतिम संस्कार !

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन और अंत्येष्टि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

प्रातः 10:00 बजे — निजी आवास (250, फेज-2, बसंत विहार कॉलोनी, देहरादून)

अंतिम दर्शन: प्रातः 10:30 बजे — भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून

हरिद्वार रवाना: प्रातः 11:00 बजे अंत्येष्टि

दोपहर 12:00 बजे — खड़खड़ी घाट, हरिद्वार

 

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने वाले हैं। खंडूरी जी के सम्मान में राज्य सरकार की ओर से शोक व्यक्त किया गया है।मेजर जनरल खंडूरी (91) का निधन 19 मई 2026 को देहरादून में लंबी बीमारी के बाद हुआ था। वे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में दो बार सेवा दे चुके थे।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी की सीएम मोहन यादव से मुलाकात !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *