अब और तेजी से हो सकेगी अवैध निर्माणों की सुनवाई

  • अब और तेजी से हो सकेगी अवैध निर्माणों की सुनवाई
  • -मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव के पद पर पीसीएस अधिकारी श्री गौरव चटवाल की हुई तैनाती
  • सेक्टर 1 से लेकर 12 तक में व्यावसायिक भवनों की सुनवाई के सौंपा गया है दायित्व

पीसीएस अधिकारी गौरव चटवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में रिक्त चल रहे संयुक्त सचिव के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। उपाध्यक्ष महोदय ने उन्हें सेक्टर एक से लेकर 12 तक में व्यावसायिक वादों की सुनवाई का दायित्व सौंपा है।

गौरतलब है कि प्राधिकरण में विगत कुछ समय से संयुक्त सचिव पद पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं होने के कारण संबंधित सेक्टर्स के अधिशासी अभियंताओं द्वारा वादों की सुनवाई की जा रही थी परंतु अब इस पद पर श्री गौरव चटवाल की नियुक्ति के उपरांत अब यह कार्य सक्षम अधिकारी द्वारा क्रियान्वित किया जाने लगा है जिससे आमजन को काफी राहत मिलने लगी है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व

उपाध्यक्ष महोदय  वंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण में संयुक्त सचिव की तैनाती होने से अब वादों की सुनवाई का कार्य और भी अधिक प्रभावी रूप से हो सकेगा। सचिव महोदय ने कहा कि उक्त पद पर श्री चटवाल की नियुक्ति होने के उपरांत वादों की सुनवाई को गति मिलेगी।

संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने बताया कि उपाध्यक्ष महोदय एवं सचिव महोदय के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा सेक्टर 1 से 12 के व्यावसायिक भवनों की सुनवाई के कार्य सुबह दस से शाम पांच बजे तक नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों की सुनवाई के लिए वे हर समय उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें:  करवा चौथ पर मौसम ने ली करवट - केदार-बदरी में बर्फबारी, 10 जिलों में अलर्ट!

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे मानचित्र स्वीकृति के बाद ही निर्माण कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकरण में मानचित्र से विचलन कर निर्माण कर लिया गया है तो गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार उसको शमन किया जाएगा। ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *