Big Breaking: मुख्यमंत्री ने केदारघाटी की जनता को दो और बड़ी सौगात दी है

देहरादून : मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-त्यूडी मोटर मार्ग से देवर मोटरमार्ग के 8.5 किमी सुधरीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 71 लाख की स्वीकृति दी गई है।   इसके अतिरिक्त विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंदर गढ़ी से धर्तोलिया मोटरमार्ग के…

Read Full News

डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की  महत्वपूर्ण बैठक

  मानसून के दौरान हुए भूस्खलन या राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण के दौरान उत्सर्जित मलबे के सुव्यवस्थित निस्तारण हेतु मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को डम्पिंग स्थलों हेतु भूमि चिहिन्त कर प्रस्ताव शासन को भेजने हेतु एक सप्ताह की समयसीमा दी है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को डम्पिंग स्थलों हेतु राष्ट्रीय राजमार्गों…

Read Full News

विश्व मानक दिवस“ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, नींबूवाला, गढ़ी कैण्ट में “विश्व मानक दिवस“ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आज हम एक ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा…

Read Full News

सीएम धामी ने निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेन्टर का किया स्थलीय निरीक्षण !

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खुरपिया फार्म में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं सीपीडब्लूडी के इंजीनियरों से निर्माण कार्य की जानकारियां ली। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि एम्स किच्छा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के मानकों के अनुसार 100 एकड़ भूमि में…

Read Full News

जाैलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी (80) से मुलाकात की और काफी देर तक बात की। सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा। उनके साथ…

Read Full News

75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लोकार्पण में मुख्यमंत्री वर्चुअली हुए शामिल ! उत्तराखंड की 9 परियोजनाएं हैं हिस्सा

देहरादून : रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण  कर राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें 09 परियोजनाएं उत्तराखंड की शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल रूप से उपस्थित थे। उत्तराखंड में जिन 09 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें गढ़वाल…

Read Full News

Big breaking: इस दिन बंद होंगे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट !

  भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर 2024 को रात 9 बजकर 7 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। विजयादशमी के अवस पर श्री बदरीनाथ धाम में पंचाग गणना के पश्चात कपाट बंद होने की तिथि तय की गई। इसके अलावा द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट 22…

Read Full News

देहरादून में एक मंच पर दिखी समूचे उत्तराखण्ड की संस्कृति , पारंपरिक परिधान में पहुंची मंत्री रेखा आर्य  

देहरादून : आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित ‘कल्चरल वॉक विद एचिवर्स टॉक कार्यक्रम’ और ‘उत्तराखंडी परिधान-लोक संस्कृति महोत्सव’ का आयोजन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।मंत्री ने कार्यक्रम में राज्य भर से…

Read Full News

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, सुनी जनसमस्याएँ

  देहरादून | मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री…

Read Full News

ब्रेकिंग : सभी जिलों से भूमि की खरीद-फरोख्त का ब्योरा तलब , मुख्य सचिव के आदेश

देहरादून |  राज्य सरकार ने भूमि की खरीद-फरोख्त की जांच और उसका ब्योरा जुटाने का दायरा बढ़ा दिया है। अब चार जिलों से नहीं, सभी 13 जिलों से भूमि खरीद का ब्योरा तलब किया गया है।कुमाऊं के दौरे से लौटने के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी…

Read Full News