जाैलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी (80) से मुलाकात की और काफी देर तक बात की।

सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा। उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी साथ में मौजूद रहे।

 

बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *