मुरादाबाद : सावन का महीना और शिवभक्ति का जज्बा… इस बार मुरादाबाद में कांवड़ियों की सेवा में नगर निगम सबसे आगे नजर आ रहा है।नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के नेतृत्व में पूरे शहर में कांवड़ यात्रा मार्गों पर जगह-जगह राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और आराम करने का मुकम्मल इंतजाम किया गया है। ताकि हजारों किलोमीटर पैदल चलकर आए शिवभक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
सिर्फ सेवा ही नहीं, सफाई पर भी नगर निगम ने विशेष जोर दिया है। यात्रा मार्गों पर 24 घंटे सफाई अभियान चल रहा है। गंदगी रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखे गए हैं।
सबसे खास बात… नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल खुद मैदान में उतरकर कैंपों और सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कांवड़ियों को निर्बाध सेवाएं मिलें और किसी को कोई परेशानी न हो।भोले के भक्तों की सेवा में जुटा मुरादाबाद नगर निगम का कार्य वाकई काबिले तारीफ है।
