आसमान से बरसा आशीर्वाद – प्रोजेक्ट जटायु”

मुरादाबाद |  सावन का पावन महीना और भोले के भक्तों की आस्था… इस बार मुरादाबाद ने वो कर दिखाया जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर मुरादाबाद में कांवड़ियों का स्वागत कुछ इस अंदाज में हुआ कि हर कोई देखकर भाव-विभोर हो गया।

हेलीकॉप्टर के बाद अब शहर में अत्याधुनिक ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा!

नगर निगम के महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट जटायु’ ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के लिए आसमान से फूलों की बारिश कर दी। शिव दरबार और कांवड़ शेड के पास जब ड्रोन से गुलाब और गेंदा की पंखुड़ियां बरसीं, तो पूरे माहौल में भक्ति की खुशबू फैल गई। गदगद श्रद्धालुओं के मुंह से एक ही आवाज निकली – “हर-हर महादेव!”

लेकिन मुरादाबाद प्रशासन यहीं नहीं रुका …….

DM डॉ. राजेंद्र पैंसिया, SSP सतपाल अंतिल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल* – तीनों वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने कांवड़ियों का हालचाल लिया, अपने हाथों से फल वितरित किए और विशाल भंडारे का आयोजन कराया।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कहा, _”गंगाजल अत्यंत पवित्र है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर हमारा एक ही संकल्प है – कोई भी शिवभक्त परेशान न हो। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीमें दिन-रात सेवा में जुटी हैं।”_

कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के भी अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह राहत शिविर, मेडिकल टीम, पेयजल और 24 घंटे सफाई व्यवस्था। हर चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात हैं ताकि यात्रा सकुशल संपन्न हो।

सतपाल अंतिल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद 

वाकई ‘प्रोजेक्ट जटायु’ ने साबित कर दिया कि सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। मुरादाबाद ने न सिर्फ परंपरा निभाई, बल्कि आधुनिकता के साथ भक्ति का संगम भी दिखाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *