भारतीय सेना की इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू, ₹75,000 तक मासिक मानदेय; 15 अगस्त तक करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने पहली बार देशभर के छात्रों के लिए इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) शुरू किया है। इस पहल के तहत एआईसीटीई (AICTE) के राष्ट्रीय इंटर्नशिप पोर्टल पर 43 विशेषीकृत इंटर्नशिप परियोजनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम को छात्रों का जबरदस्त समर्थन मिला है और अब तक 77 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

चयनित छात्रों को ₹75,000 तक मासिक मानदेय, एआईसीटीई के 15 तक अकादमिक क्रेडिट और भारतीय सेना के प्रतिष्ठानों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इंटर्न को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स, ड्रोन, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर सिस्टम, कंप्यूटर विजन, अस्पताल सूचना प्रणाली, रणनीतिक संचार और युद्ध सिमुलेशन जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

इन प्रतिष्ठानों में मिलेगा काम करने का मौका

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

भारतीय सेना के डीजीआईएस, भारतीय सेना डिजाइन ब्यूरो, डीजी सिग्नल्स, ईएमई निदेशालय, महानिदेशालय चिकित्सा सेवाएं (सेना), महानिदेशालय सेना वायु रक्षा, क्षमता विकास महानिदेशालय, भारतीय सेना पूर्व सैनिक निदेशालय, इन्फैंट्री निदेशालय, वारडेक और एडीजी स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस सहित कई प्रतिष्ठानों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हैं।

अब तक 77 हजार से अधिक आवेदन

एआईसीटीई के राष्ट्रीय इंटर्नशिप पोर्टल के अनुसार, भारतीय सेना की 43 परियोजनाओं के लिए अब तक 77,085 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से लगभग 18 परियोजनाओं के लिए अभी भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। यह पहली बार है जब भारतीय सेना ने इतने बड़े स्तर पर छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

इंटर्नशिप अवधि: 75 दिन (60 दिन ऑन-साइट + 15 दिन वर्क फ्रॉम होम)

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मानदेय: सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने पर ₹75,000 तक

अकादमिक क्रेडिट: एआईसीटीई के 15 तक क्रेडिट

मार्गदर्शन: भारतीय सेना के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों से प्रशिक्षण

पात्रता: एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र (परियोजना के अनुसार)

डॉ. बुद्धा चंद्रशेखर का बयान

अनुवादिनी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एआईसीटीई, शिक्षा मंत्रालय के मुख्य समन्वय अधिकारी डॉ. बुद्धा चंद्रशेखर ने कहा कि यह भारतीय सेना की ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से पहली बार देश के प्रतिभाशाली छात्रों को रक्षा एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सीधे योगदान देने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नवाचार और तकनीक के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक एवं पात्र छात्र 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक परियोजना के लिए पात्रता, कार्यस्थल और अंतिम तिथि अलग-अलग हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित परियोजना की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

आवेदन प्रक्रिया

एआईसीटीई राष्ट्रीय इंटर्नशिप पोर्टल पर पंजीकरण/लॉगिन करें।

भारतीय सेना इंटर्नशिप डैशबोर्ड पर जाएं।

उपलब्ध सक्रिय परियोजनाओं में अपनी योग्यता के अनुसार इंटर्नशिप चुनें।

आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करें।

भारतीय सेना का यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो आधुनिक रक्षा तकनीकों पर काम करते हुए देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *