मिलावटी खाद्य पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर सेंध लगाने की तैयारी, आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान धरपकड हेतु खाद्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दून पुलिस चलायेगी चैकिंग अभियान

देहरादून: त्योहारी सीजन में दौरान दूध, घी, पनीर, मावा आदि खाद्य पदार्थों की भारी मांग होने के कारण बाहरी राज्यों/जनपदों से देहरादून में मिलावटी खाद्य पदार्थों की तस्करी की सम्भावना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु खाद्य विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पूर्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों की तस्करी/विक्रय में लिप्त रहे व्यक्तियों/प्रतिष्ठानों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा खाद्य विभाग की टीम के साथ समन्वय बनाते हुए जनपद की सीमाओं तथा आंतरिक बैरियरों पर वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। चैकिंग के दौरान जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन तथा व्यक्ति की प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बरामदगी पर सम्बन्धित के विरूद्ध बी0एन0एस0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *