सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की ।

मुख्यमंत्री तथा आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के मध्य उत्तराखंड में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तथा स्केटिंग खेल व प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों व रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई । मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी खेलों के साथ ही स्केटिंग को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है । उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *