अल्मोड़ा के गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश होने पर बैन !

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में लोगों ने गांव में प्रवेश के लिए नियम बनाया है। स्याल्दे विकासखंड की भाकुड़ा ग्रामसभा में अपरिचित लोगों को सत्यापन के बाद ही गांव में प्रवेश मिलेगा। इससे संबंधी एक चेतावनी बोर्ड भी गांव के गेट पर लगा दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ों में भूमाफिया और अपराधियों के बढ़ते दखल के कारण यह फैसला लिया है। स्याल्दे के भाकुड़ा गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान ने अपराधों से निपटने के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक की। ग्राम प्रधान हेमा देवी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बिना पुलिस सत्यापन किसी भी अपरिचित को भी गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।गांव के गेट पर इस सूचना का बोर्ड लगाया गया है। उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपये जुर्माना होगा। जरूरी दस्तावेजों के साथ ग्रामसभा की अनुमति के बाद ही बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश कर सकेगा ।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

कालीगड़ और ऐंचोली में लग चुका है प्रतिबंध

अल्मोड़ा जिले में ही सल्ट विकासखंड के कालीगड़ और लमगड़ा विकासखंड के ऐंचोली गांव में पहले ही ऐसे चेतावनी बोर्ड लगाए जा चुके हैं। इन चेतावनी बोर्ड के जरिए बाहरी लोगों पर जमीन खरीदने पर पाबंदी भी लगाई गई है। वहीं, स्याल्दे ब्लॉक के गांव भाकुड़ा में ग्राम प्रधान के इस फैसले का सभी ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *