माणा हादसे को लेकर बड़ी खबर , आखिरी लापता व्यक्ति का मिला शव ,मृतकों की संख्या हुई 8

चमोली के माणा हिमस्खलन को लेकर बड़ी अपडेट है। लापता आखिरी व्यक्ति का शव भी बरामद हो गया है ओर इसके साथ ही  माणा रेस्क्यू पूरा हो गया है ओर इसके बाद मृतकों की संख्या 8 हो गई है।

बताते चलें कि  54 लोग हिमस्खलन के दौरान फंस गए थे जिनमें से 50 लोगों को पहले रेस्क्यू किया गया । वहीं इन पचास लोगों में से 4 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई । दूसरी ओर लापता चल रहे 4 लोगों की जीपीआर रडार मशीन और थर्मल इमेज कैमरास की मदद से खोज बीन की गई इस दौरान चारों व्यक्तियों के शव बरामद हुए  हैं कुल मिलाकर इस हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी ।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *