कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पैदल यात्रा कर करेंगे बूढ़ा भरसार मंदिर के दर्शन, थलीसैण क्षेत्र के आराध्य देवता बूढ़ा भरसार के प्रति जताएंगे आस्था

पौड़ी : सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को थलीसैण ब्लॉक स्थित ऐतिहासिक बूढ़ा भरसार मंदिर जाएंगे। डॉ. रावत मंदिर तक का सफर पैदल मार्ग से तय करेंगे, जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

थलीसैण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित बूढ़ा भरसार मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर लगभग 8वीं शताब्दी का है और घने बांज व देवदार के जंगलों के बीच स्थित है। थलीसैण क्षेत्र के लोग बूढ़ा भरसार को अपना आराध्य देवता मानते हैं। डॉ. रावत की इस पैदल यात्रा में जिलाधिकारी पौड़ी सहित प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी शामिल रहेंगे। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि इससे क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि बूढ़ा भरसार मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य कर रही है और ऐसे स्थलों की सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। बूढ़ा भरसार जैसे धार्मिक स्थलों की विशेषता यह है कि वे आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य से भी परिपूर्ण हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु न केवल अध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त करते हैं, बल्कि प्रकृति की गोद में शांति और सुकून का अनुभव भी करते हैं। डॉ. रावत की यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्रीय पर्यटन व धार्मिक आस्था दोनों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *