डीएम सविन बंसल ने ईरान और इजराइल मे फसें उत्तराखंड के लोगो को लेकर जारी किए ये नंबर..

देहरादून : शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया है कि वर्तमान में ईरान एवं इजरायल के मध्य संघर्ष के परिणामस्वरूप भारत सरकार के स्तर पर ऐसे लोगों को जो ईरान से भारत वापस आना चाहते हैं, की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में शासन द्वारा उत्तराखण्ड के ऐसे प्रवासीगण जो ईरान में निवासरत हैं तथा भारत वापस आने के इच्छुक हैं, ऐसे लोगों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त किया जाना प्रस्तावित है, ताकि सक्षम प्राधिकारी को इस प्रकार की सूचना प्रेषित करते हुए उत्तराखण्ड के प्रवासीगणों की वापसी सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

जिलाधिकारी ने जनपद के ऐसे प्रवासीगण जो वर्तमान में ईरान में रह रहे तथा भारत में वापसी करना चाहते हैं, ऐसे लोगों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन की ई-मेल पर निम्न सूचनाओं के साथ उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया है :

  1. व्यक्ति का नाम…..
  2. पिता/पति का नाम…..
  3. उत्तराखंड में स्थायी पता…..
  4. संपर्क व्यक्ति का मोबाइल नंबर….
  5. प्रवासी के साथ रहने वाले परिजनों का नाम….
  6. ईरान में वर्तमान पता/ मो.न./व्हाट्सएप ऐप नं0…..
  7. पासपोर्ट नंबर….
  • साथ ही इच्छुक व्यक्ति जिला आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 7534826066, लैंडलाइन नंबर 0135-2726066 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते है।
ये भी पढ़ें:  विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *