रुड़की जिला भाजपा मुख्यालय का उद्धघाटन; सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और सांसद त्रिवेंद्र रावत भी रहे मौजूद

देहरादून। रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।वही कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री धामी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर जिला कार्यालय का उद्घाटन होने को शुभ संकेत बताया और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी लोगों से इस दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। वही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता डबल इंजन सरकार बनाने की प्रतीक्षा में है। मतदान के दिन लोग भारी संख्या में मतदान करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी, जिससे विकास की रफ्तार और तेज होगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *