करन माहरा का सरकार पर तंज ; कहा साइबर सिस्टम नहीं इस सरकार में सारे सिस्टम फेल !

देहरादून | उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश का साइबर सिस्टम फेल होने पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश का साइबर सिस्टम ही नहीं धामी सरकार में राज्य के सभी सिस्टम फेल साबित हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने प्रदेश के साइबर सिस्टम के फेल होने पर बयान जारी करते हुए कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार पूरे विश्व मे अपनी सरकार के डंका बजने की बात करती है वहीं आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश के साइबर सिस्टम को दुरूस्त नहीं करा पाई है तथा यह भी पता नहीं लगा पाई है कि आखिर किसकी खामियों के चलते प्रदेश का साइबर सिस्टम फेल हुआ है। उन्होंने कहा कि आज थाने में एफआइआर लिखने से लेकर राशन बांटने तक तथा सरकारी अस्पताल में पर्ची काटने से लेकर स्कूल की फीस जमा करने तक का कार्य ऑन लाईन हो रहा है ऐसे में प्रदेश का साइबर सिस्टम खराब होने से सभी व्यवस्थायें ठप्प हो गई हैं जिसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में हर हफ्ते महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनायें हो रही हैं जो सरकार की पुलिस और कानून व्यवस्था का सिस्टम फेल होने की ओर इशारा करता है। बेरोजगारों की लाईन दिन प्रतिदिन लम्बी होती जा रही है वह सरकार की युवाओं के भविष्य का सिस्टम फेल होने का प्रतीक है। प्रदेश के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी स्वास्थ्य सिस्टम तथा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी शिक्षा सिस्टम के फेल होने का सबूत पेश कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा देश व प्रदेश को हर क्षेत्र में नम्बर एक बनाने की बडी-बडी बातें की जाती हैं परन्तु विशेषज्ञों की कमी के चलते राज्य सरकार का साइबर सिस्टम इतना कमजोर हो गया है कि उसे कोई भी नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर चीज सिस्टम साइबर पर निर्भर हो चुकी है ऐसे में राज्य सरकार का साइबर सिस्टम फेल होने से पिछले तीन दिन से सभी आवश्यक कार्य ठप्प हो गये हैं जिसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *