ऑपरेशन सिंदूर के बाद चारों धामों में कड़ी सुरक्षा ; IRB, बम निरोधक दस्ता और पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चारों धामों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्राकाल में अब बदरीनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के पास रहेगा। बुधवार को आईटीबीपी ने औपचारिक रूप से आईआरबी को धाम की सुरक्षा का चार्ज सौंपा। माना जा रहा है कि धाम में यह बदलाव भारत-पाकिस्तान के बीच बनीं परिस्थितियों के कारण किया गया है।

बदरीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था में बुधवार को यह महत्वपूर्ण बदलाव किया गया। धाम में शीतकाल के दौरान सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास रहता है। कपाट खुलने के बाद भी धाम में आईटीबीपी सीमाद्वार देहरादून की बटालियन तैनात थी। अब कपाट खुलने के बाद धाम की सुरक्षा के लिए इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) को तैनात कर दिया गया है। बुधवार को आईटीबीपी ने औपचारिक रूप से धाम की सुरक्षा की जिम्मेदारी का दायित्व आईआरबी को सौंप दिया। अब यात्रा के दौरान धाम में आईआरबी के जवान तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *