38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारी के लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए खिलाड़ियों की तैयारी को मजबूत करने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हल्द्वानी में आधुनिक पेंटाथलॉन, ट्रायथलॉन और स्विमिंग के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस विशेष शिविर में न केवल उत्तराखंड के बल्कि अन्य राज्यों की टीमों के प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं। सभी प्रतिभागी पूरी मेहनत और जोश के साथ अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। जैसे-जैसे खेलों की शुरुआत नजदीक आ रही है, खिलाड़ियों का उत्साह और समर्पण और भी बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री

प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताते हुए खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा, ” हमारे खिलाड़ी ठीक वैसी ही परिस्थितियों में प्रशिक्षण ले रहे हैं जैसी परिस्थितियों में उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेना है। इससे उनका प्रदर्शन निश्चित रूप से बेहतर होगा। पिछले दो महीने में मैंने प्रदेश के लगभग सभी प्रशिक्षण शिविरों का दौरा किया है, सभी खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग, कोचिंग और डाइट के मामले में अच्छी सुविधाएं मिलने की बात मुझे बताई है।”

गौरतलब है कि 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेंगे। इन खेलों में देशभर से हजारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल विभाग के इस प्रयास से प्रतिभागियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *