38वें राष्ट्रीय खेल में ग्रीन फायरवर्क्स और कोल्ड पाइरोज़ का उपयोग

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन में पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्रीन फायरवर्क्स और कोल्ड पाइरोज़ का उपयोग किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और खेलों को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

परंपरागत पटाखों की तुलना में ग्रीन फायरवर्क्स कम हानिकारक गैसों का उत्सर्जन करते हैं और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इन पटाखों में रसायनों का प्रयोग सीमित किया गया है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट भी कम होता है। इसके अलावा, कोल्ड पाइरोज़ का उपयोग किया जा रहा है, जो पारंपरिक आतिशबाज़ी की तुलना में कम धुआं और गर्मी उत्पन्न करते हैं, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान होता है।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

38वें राष्ट्रीय खेल में इस नवाचार का स्वागत किया जा रहा है और सरकार को उम्मीद है कि यह भविष्य के आयोजनों के लिए एक मिसाल बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *