शर्मसार : नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से गैंगरेप

 

देहरादून | देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। इस बीच, केस दर्ज करने में देरी पर पीड़ित पक्ष के साथ पहुंची भीड़ ने रायपुर थाने का घेराव किया.आरोप है कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया. हालांकि काफी हंगामें के बीच पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया .युवती के परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि युवती को मैजिक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद आरोपी अपने साथ लेकर गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। वही पुलिस ने आरोपी मैजिक चालक अभिषेक, अंकित और 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

पुलिस के मुताबिक युवती के परिजन उसे कई घंटे से खोज रहे थे एक टाटा मैजिक वाहन में तीन युवाओं के साथ बैठी मिली थी।परिजनों ने के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है सीसीटीवी फुटेज में वाहन चालक युवती को लेकर जाता दिखाई दिया है ।जबकि उसके दो साथी अन्य स्थानों पर थे। उनका कहना जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।पुलिस का कहना है किन सोशल मीडिया पर विशेष सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की जा रही है ।जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।आरोपी और युवती की काफी समय से जान पहचान है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *