स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जाना थराली आपदा के घायलों का हालचाल, एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायलों को बेहतर उपचार का दिया भरोसा

देहरादून: सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश पहुंच कर थराली (चमोली) आपदा में घायल हुये लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

डॉ रावत ने बताया कि चमोली जनपद के थराली में भीषण आपदा की चपेट में आये लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार दिया जा रहा है, लेकिन आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल लोगों को राज्य सरकार ने एयर एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश लाया, जहां उनका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। इनमें प्रकाश, गिरीश चन्द्र, शम्भू, बलवंत, हेमंत तथा जसपाल सिंह शामिल है और सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

डॉ. रावत ने आश्वस्त किया कि सभी घायलों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उनकी की देखभाल प्राथमिकता के आधार पर की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *